Rama Rama Ratate Ratate Beeti Re Umariya (Bhajan) (Live)

Rama Rama Ratate Ratate Beeti Re Umariya (Bhajan) (Live)

Pujya Rajan Ji Official

Длительность: 6:42
Год: 2024
Скачать MP3

Текст песни

अरे रामा रामा, रटते रटते, बीती रे उमरिया
रामा रामा, रटते रटते, बीती रे उमरिया
रघुकुल नंदन, कब आओगे
रघुकुल नंदन, कब आओगे , भिलनी की डगरिया
रामा रामा, रटते रटते, बीती रे उमरिया
रामा रामा रटते रटते

मैं शबरी, भिलनी की जाई, भजन भाव नहीं जानु रे
मैं शबरी, भिलनी की जाई, भजन भाव नहीं जानु रे
राम तुम्हारे दर्शन के हित, वन में जीवन पालूं रे
राम तुम्हारे दर्शन के हित, वन में जीवन पालूं रे
चरण कमल से निर्मल करदो
चरण कमल से निर्मल करदो, दासी की झोंपड़िया
रामा रामा, रटते रटते, बीती रे उमरिया
रामा रामा रटते रटते

रोज सवेरे वन में जाकर, रास्ता साफ़ कर आती हूँ
रोज सवेरे वन में जाकर, रास्ता साफ़ कर आती हूँ
अपने प्रभु के खातिर वन से, चुन चुन के फल लाती हूँ
अपने प्रभु के खातिर वन से, चुन चुन के फल लाती हूँ
मीठे मीठे बेरन से भर
मीठे मीठे बेरन से भर , लाई मैं छवडिया
रामा रामा, रटते रटते, बीती रे उमरिया
रामा रामा रटते रटते

सुँदर श्याम, सलोनी सूरत, "नयनन बीच बसाऊँगी
सुँदर श्याम, सलोनी सूरत, "नयनन बीच बसाऊँगी
पद पंकज की, रज धर मस्तक, "चरणों में सीस निवाऊँगी
पद पंकज की, रज धर मस्तक, "चरणों में सीस निवाऊँगी
प्रभु जी मुझको, भूल गए क्या
राघव मुझको, भूल गए क्या, दास की खबरिया
रामा रामा, रटते रटते, बीती रे उमरिया
रामा रामा रटते रटते

नाथ तुम्हारे, दर्शन के हित, मैं अबला इक नारी हूँ
नाथ तुम्हारे, दर्शन के हित, मैं अबला इक नारी हूँ
दर्शन बिन दोऊ, नैना तरसें, दिल की बड़ी दुखियारी हूँ
दर्शन बिन दोऊ, नैना तरसें, दिल की बड़ी दुखियारी हूँ
मुझको दर्शन, दे दो दयामय
मुझको दर्शन, दे दो दयामय , डालो मेहर नजरिया
रामा रामा, रटते रटते, बीती रे उमरिया
रामा रामा, रटते रटते, बीती रे उमरिया
रघुकुल नंदन, कब आओगे
रघुकुल नंदन, कब आओगे , भिलनी की डगरिया
रामा रामा, रटते रटते, बीती रे उमरिया
रामा रामा, रटते रटते
रामा रामा रटते रटते
रामा रामा रटते रटते