Umar Ka Panchhi Udta Jaa

Umar Ka Panchhi Udta Jaa

Anup Jalota

Длительность: 5:18
Год: 1988
Скачать MP3

Текст песни

उमर का पंछी उड़ता जाता
क्यों प्राणी प्रभु नाम न गाता रे

उमर का पंछी उड़ता जाता
क्यों प्राणी प्रभु नाम न गाता रे

किसे पता है कल क्या होगा
पता नहीं किस पल क्या होगा
किसे पता है कल क्या होगा
पता नहीं किस पल क्या होगा
कालचक्र चलता मदमाता
क्यों प्राणी प्रभु नाम न गाता रे
उमर का पंछी उड़ता जाता
क्यों प्राणी प्रभु नाम न गाता रे

कच्ची सांसों की क्या आशा
कर जाए कब बंद तमाशा
कच्ची सांसों की क्या आशा
कर जाए कब बंद तमाशा
तू मूर्ख मन क्यों भरमाता
क्यों प्राणी प्रभु नाम न गाता रे
उमर का पंछी उड़ता जाता
क्यों प्राणी प्रभु नाम न गाता रे

आज कहे, "कल नाम रटूंगा"
कल आए, "फिर कल जप लूंगा"
आज कहे, "कल नाम रटूंगा"
कल आए, "फिर कल जप लूंगा"
बीता कल कभी लौट न पाता
क्यों प्राणी प्रभु नाम न गाता रे
उमर का पंछी उड़ता जाता
क्यों प्राणी प्रभु नाम न गाता रे